Post Office FD Scheme – आज के समय में सभी लोगों को निवेश की जरुरत होती है लेकिन सभी सबसे पहले इस बात को जानना जरुरी समझते है की जिस भी स्कीम में वे लोग निवेश करना चाहते है उसमे आखिर रिटर्न कितना मिलेगा। डाकघर में भी लोग सबसे अधिक फिक्स्ड डिपॉजिट में पैसे का निवेश करते है इसलिए इसमें भी आपको निवेश से पहले अच्छे से इस बात की जानकारी होनी चाहिए की आपको निवेश के बाद में कितना पैसा वापस मिलने वाला है। आइये आज आपको इसकी गणना करके बताते है।
डाकघर की FD में कितना ब्याज मिलता है?
सबसे पहले आपको इसमें मिलने वाली ब्याज दरों की जानकारी दे देते है क्योंकि निवेश से पहले ये आपको पता होनी चाहिए। देखिये दोस्तों इसमें आपको अवधी के हिसाब से ब्याज दरों का लाभ मिलता है और उसमे भी सरकार हर तीन महीने में बदलाव करती रहती है। मौजूदा समय में 1 साल के लिए पैसा का निवेश अगर आप करते है तो आपको 6.9 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा। इसके अलावा 2 साल में आपको 7.00 फीसदी और 3 साल में आपको 7.10 फीसदी सालाना ब्याज का लाभ डाकघर की और से मिलेगा।
डाकघर की एफडी में 5 साल की अवधी के लिए अगर आप निवेश करते है तो फिर आपको 7.50 फीसदी सालाना ब्याज दर दी जाती है और इसमें आपको आयकर में छूट भी मिल जाती है। सबसे अधिक निवेश ऐसी अवधी में किया जाता है ऐसा डाकघर के आंकड़े बताते है। चलिए अब इसमें लागु होने वाले नियमों की बात कर लेते है।
डाकघर की FD में लागु होने वाले नियम
डाकघर की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में कोई भी भारतीय नागरिक अपने पैसे का निवेश कर सकता है और इसमें आयु सिमा को 18 वर्ष न्यूनतम निर्धारित किया गया है। इसके अलावा 18 साल से कम आयु के बच्चों के नाम से भी निवेश किया जाता है जो की खाता अभिभावकों के साथ में मिलकर खुलवाया जाता है।
न्यूनतम निवेश की अगर बात करें तो इसमें आपको कम से कम 1000 रूपये का निवेश जरुरी करना होता है और अधिकतम की कोई सिमा निर्धारित नहीं है इसलिए आप अधिक से अधिक कितना भी पैसा इसमें निवेश कर सकते है। चलिए अब निवेश की गणना को भी समझ लेते है।
25 हजार के निवेश पर डाकघर FD में कितना रिटर्न मिलेगा?
दोस्तों अगर आप डाकघर की एफडी स्कीम में 25 हजार रुपए का निवेश करते है तो आपको 1 साल से लेकर 5 साल में कितना रिटर्न मिलने वाला है। देखिये आपको 1 साल की अवधी के बाद में डाकघर की और से 26 हजार 770 रूपये मिलेंगे जिसमे आपको 25 हजार के अलावा 1 हजार 770 रूपये ब्याज के मिलते है।
इसके अलावा 2 साल में आपको कुल 28 हजार 722 रूपये मिलेंगे जिसमे आपको 3 हजार 722 रूपये ब्याज का मिलेगा। 3 साल के लिए अगर आप 25 हजार का निवेश करेंगे तो आपको कुल 30 हजार 877 रूपये का रिटर्न मिलेगा और इसमें आपको 5 हजार 877 रूपये ब्याज मिलता है।
अब 5 साल की अवधी के रिटर्न की बात कर लेते है। देखिये दोस्तों 5 साल के लिए 25 हजार का निवेश करने पर आपको डाकघर की और से 5 साल के बाद में 36 हजार 249 रूपये मिलता है और इस रिटर्न में आपको 25 हजार के अलावा 11 हजार 249 रूपये ब्याज का मिल जाता है।
तो उम्मीद है दोस्तों आपको डाकघर की एफडी स्कीम में 25 हजार के निवेश पर अलग अलग अवधी में कितना रिटर्न मिलेगा इसकी जानकारी हो गई होगी और निवेश से पहले ये आपके काम आने वाली है।
दोस्तों इस लेख में बताई गई सभी बातें आपकी जानकारी के लिए है और ये किसी भी प्रकार से निवेश की सलाह नहीं है। अगर आपको निवेश करना है तो निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लेना जरुरी है।
