Post Office FD Scheme: इन दिनों भारतीय बाजार में नागरिको को अपने भविष्य को उज्ज्वला बनाने के लिए निवेश करने की जरुरत है। अगर आप भी सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं, तो पोस्ट ऑफिस की FD स्कीम आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।
यह एक ऐसा निवेश विकल्प है जिसमें आप एकमुश्त पैसे निवेश करके मैच्योरिटी पर अच्छा रिटर्न पा सकते हैं। इसके साथ ही, इसमें किसी प्रकार का कोई जोखिम नहीं होता है, जिससे आपके पैसे सुरक्षित रहते हैं और रिटर्न भी अच्छा मिलता है।
क्या है यह योजना?
आप सोच रहे होंगे की पोस्ट ऑफिस की और से चलाई जा रही यह फिक्स्ड डिपाजिट स्कीम किस तरह से काम करती है तो यह एक ऐसी निवेश योजना है, जिसे आप पोस्ट ऑफिस में जाकर खोल सकते हैं। इसमें आप 1 साल से लेकर 5 साल तक की अवधि के लिए अपना पैसा जमा कर सकते हैं और मैच्योरिटी पर अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना में 7.5% ब्याज दर दी जा रही है, जो किसी बैंक की FD स्कीम से भी अधिक है।
कम से कम ₹1000 से शुरू करें
इस पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपाजिट योजना में निवेश करने के लिए आपको कम से कम ₹1000 की राशि से शुरुआत करनी होती है। अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है, यानी आप अपनी वित्तीय स्थिति और लक्ष्य के हिसाब से कितने भी पैसे जमा करना चाहें, कर सकते हैं।
रोजाना केवल ₹200 जमा करके बनेगा ₹20 लाख फंड
यह योजना लचीली है और इसमें आपको अपनी सुविधा के अनुसार निवेश करने की स्वतंत्रता मिलती है। आप एकल खाता या जॉइंट अकाउंट दोनों में से कोई भी विकल्प चुन सकते हैं।
1 लाख के निवेश पर मिलेगा इतना रिटर्न
अगर आप ₹1 लाख निवेश करते हैं, तो विभिन्न अवधि में आपको निम्नलिखित रिटर्न मिलेंगे:
अवधि | ब्याज दर | मेच्योरिटी राशि |
1 साल | 6.90% | ₹ 1,07,713 |
2 साल | 7% | ₹ 1,16,022 |
3 साल | 7.10% | ₹ 1,24,971 |
5 साल | 7.50% | ₹ 1,44,994 |
टैक्स में मिलेगी छूट
पोस्ट ऑफिस एफडी योजना का एक प्रमुख लाभ यह है कि आपके रिटर्न पर टैक्स नहीं लगता। आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत निवेशक को टैक्स छूट प्राप्त होती है, यानी आप जब तक इस पर टैक्स नहीं देना होगा, तब तक पूरी राशि का लाभ उठा सकते हैं।
क्यों चुने पोस्ट Post Office FD Scheme?
- सुरक्षित निवेश: यह योजना भारत सरकार द्वारा समर्थित है, जिससे आपका पैसा सुरक्षित रहता है।
- बेहतर ब्याज दरें: पोस्ट ऑफिस एफडी पर आपको 7.5% ब्याज दर मिलती है, जो बैंक एफडी से अधिक है।
- टैक्स छूट: इस योजना में निवेश करने पर आपको 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है।
- लचीलापन: आप ₹1000 से लेकर जितनी राशि चाहें, निवेश कर सकते हैं। साथ ही, आप इसे एकल या जॉइंट खाता दोनों में खोल सकते हैं।
निष्कर्ष
पोस्ट ऑफिस एफडी योजना एक बेहतरीन और सुरक्षित निवेश विकल्प है, जो की अपने निवेशकों को तगड़ी ब्याज दर और टैक्स फ्री रिटर्न का लाभ देती है। अगर आप भी सुरक्षित और नियमित निवेश चाहते हैं, तो यह योजना आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। अब आप पोस्ट ऑफिस एफडी योजना में निवेश करके अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बना सकते हैं और बेहतर रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।